Weather Forecast: झारखंड में आज दोपहर बाद तेज हवा के साथ बिजली और बारिश की आशंका, अलर्ट रहे

    Weather Forecast: झारखंड में आज दोपहर बाद तेज हवा के साथ बिजली और बारिश की आशंका, अलर्ट रहे

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है. एक तरफ जहां कड़ी धूप के साथ प्रचंड गर्मी पड़ रही थी वहीं पिछले दो दिनों से झारखंड में मौसम बदल चुका है , जहां दो दिनों से कई जिलों में हल्की दर्जे की बारिश दर्ज की जा रही है. वहीं झारखंड में पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची समेत कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चली. जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली.  

    सोमवार को सबसे अधिक सिमडेगा जिले में 5.4 मिले मीटर बारिश हुई

       वहीं सोमवार को सबसे अधिक सिमडेगा जिले में 5.4 मिले मीटर बारिश हुई तो वहीं सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा जिला का रहा, तो सबसे कम तापमान गढ़वा जिला में दर्ज किया गया वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज भी पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है.मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में जो एंटी साइक्लोनिक डिप्रेशन बना है उसी की वजह से झारखंड में जबरदस्त बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं आज बारिश के साथ-साथ कई जिलों में वज्रपात की स्थिति भी रहेगी.   

    वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है

       वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं. मौसम विभाग की माने तो आज कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. जिसम , सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम,रांची और खूंटी शामिल है. इन जिलों में लोगों को तेज हवा और आंधी तूफान से खास तौर पर अलर्ट रहने की जरूरत है. इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना है. इस समय कोशिश करें कि बिना काम घर से बाहर न निकले.  

    आज जमशेदपुर में सुबह से ही तेज धूप निकली है

      वहीं जमशेदपुर के पीछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो जमशेदपुर में पूरे दिन तेज हवाएं चली, और हल्की बूंदा बांदी हुई,जिसकी वजह से मौसम बिल्कुल सुहाना रहा और लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिली वहीं रात के समय लोगों को चादर ओढ़ कर सोने की जरूरत पड़ गई. वहीं आज जमशेदपुर में सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिसकी वजह से फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news