Big Breaking : दुमका में भीषण हादसा , घर के बाहर बैठी दो बहनों को तेज रफ्तार कार ने कुचला , ड्राइवर की जमकर धुनाई

    Big Breaking : दुमका में भीषण हादसा , घर के बाहर बैठी दो बहनों को तेज रफ्तार कार ने कुचला , ड्राइवर की जमकर धुनाई

    दुमका नगर थाना के रेलवे स्टेशन रोड सोनुवा डंगाल में मंगलवार की सुबह हृदय विदारक घटना घटी। तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी दो सगी बहनों को धक्का मार दिया।  घायल दोनों बहनों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने मुस्कान कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शालू का इलाज चल रहा है।

    ड्राइवर की जमकर पिटाई 

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जम कर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि चालक के ऊपर टांगी से वार किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं और कार चालक को भीड़ ल चंगुल से मुक्त कराते हुए इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

    अनुसंधान में जुटी पुलिस 

    घायल कार चालक का नाम सुनील कुमार मंडल है, जो गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय का क्लर्क है। सुनील देवघर जिला के झिलुवा का रहने वाला है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news