Jharkhand Vote Counting : शुरुआती रुझान में इंडी गठबंधन को बढ़त, NDA 36 सीटों पर आगे

    Jharkhand Vote Counting : शुरुआती रुझान में इंडी गठबंधन को बढ़त, NDA 36 सीटों पर आगे

    रांची (RANCHI) : झारखंड में शुरुआती रुझान सामने आने शुरू हो चुके हैं. शुरुआती रुझान में इंडी गठबंधन को बढ़त मिलते दिख रही है. वहीं NDA 36 सीटों पर आगे चल रही है. आपको बता दें कि बीजेपी-17, जेएमएम-13, कांग्रेस-9, आरजेडी-4, अन्य-9 को सीटें मिली है. झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर 1211 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय होना है.

    गौरतलब है कि 20 नवंबर को जारी कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी, जबकि दूसरी तरफ कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि झारखंड में एक बार फिर से इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी. ऐसे में चुनाव परिणाम काफी दिलचस्प हो सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news