Jharkhand weather:अगले तीन दिन तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Jharkhand weather:अगले तीन दिन तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में अगले तीन दिन मूसलाधार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, इस वजह से 19 से 22 सितंबर तक झारखंड की राजधानी रांची सहित कुल 8 जिलों में भारी बारिश से थोड़ी ज्यादा बारिश हो सकती है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बुधवार से अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है.

    अगले तीन दिन तक होगी मूसलाधार बारिश

    वहीं मौसम विभाग की माने, तो बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव पड़ने की वजह से झारखंड के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश होगी, तो वहीं झारखंड के दक्षिण मध्य और पश्चिमी हिस्सों में 22 सितंबर तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है.वहीं यदि अगले 24 घंटे की बात की जाये, तो दक्षिण और मध्य झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. जिन-जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उसमे रांची समेत 8 जिले शामिल है.

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने, तो किसानों के लिए भारी बारिश अच्छी खबर है क्योंकि झारखंड में अभी तक औसतन 34 फ़ीसदी से कम बारिश हुई है. जिसकी वजह से जोरदार बारिश होने से झारखंड में बारिश की कमी पूरी हो जायेगी. वहीं किसानों के खेतों में लगी फसल के लिए ये बारिश किसी वरदान से कम नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news