Dumka:युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, शादी नहीं होने की वजह से था परेशान, पढ़ें विस्तार से

    Dumka:युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, शादी नहीं होने की वजह से था परेशान, पढ़ें विस्तार से

    दुमका(DUMKA):आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता, इसके बाबजूद आत्महत्या की खबरें अक्सर आती रहती है. आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों की सहन शक्ति क्षीण होती जा रही है. यही वजह है कि छोटी-छोटी बात पर लोग मौत को गले लगा लेते हैं. ताजा मामला झारखंड की उपराजधानी दुमका का है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जरूवाडीह में सुल्तान अंसारी उर्फ बाबू नाम के युवक ने घर से दूर बगीचा में पेड़ से लटककर जान दे दी.

    युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

    वहीं सूचना पर मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने परिजनों ने किसी तरह की शंका व्यक्त नहीं करने पर पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है.जानकारी के मुताबिक युवक पेंटर का काम करता था. वहीं मृतक के पिता जलालुददीन अंसारी ने बताया कि उनका एक ही बेटा था, लेकिन वो किसी बात से नाराज था.

    शादी नहीं होने की वजह से था परेशान

     वहीं सोमवार की सुबह काम करने के लिए घर से निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आने पर खोजबीन की शुरु की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला.वहीं मंगलवार की सुबह गांव के लोगों ने पेड़ से लटकता शव देखकर पुलिस को सूचित किया.कयास लगाया जा रहा है कि शादी नहीं होने की वजह से वो परेशान रहता था, इसी वजह से उसने जान दे दी.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news