दो बीवियों के बीच पीस रहे झारखंड पुलिस के जवान ने की खुदकुशी, कई दिनों से था परेशान


गोड्डा (GODDA) : कहते हैं 'प्यार और जंग में सब जायज है'. लेकिन आखों में प्यार की पट्टी के कारण कानून तोड़ देना कहां तक जायज है, और वो भी तब जब प्रेमी युवक पुलिस का जवान हो. ऐसा ही मामला गोड्डा से सामने आया है. झारखंड पुलिस में कार्यरत लोलिन किस्कू ने प्यार में दो शादी की थी. लेकिन कई दिनों से दोनों के बीच पीस रहा था. परेशान होकर रविवार देर रात उसने पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली. ऐसा उसकी दूसरी बीवी का कहना है. जो फिलहाल लोलिन किस्कू के साथ रहती थी. घटना की सूचना पर नगर थाना प्रभारी सहित एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
दुमका का रहने वाला था लोलिन
लोलिन किस्कू दुमका जिले के शिकडिपाड़ा का रहने वाला था. जो झारखंड पुलिस में कार्यरत थे. फिलहाल गोड्डा में रह कर अपनी सेवा दे रहे थे. जानकारी के अनुसार लोलिन ने दो शादियां कर रखी थी और एक पत्नी ने लोलिन के खिलाफ थाना में कोई शिकायत दर्ज करवाई थी. इससे लोलिन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. ऐसे में उसके घर से उसका झूलता हुआ शव मिलाना आत्महत्या के तरफ इशारा करता है.
रिपोर्ट: अजीत कुमार सिंह, गोड्डा
4+