युवाओं के साथ छल कर रही झारखंड सरकार, विभिन्न मुद्दों को लेकर देवघर में भाजयुमों का धरना

    युवाओं के साथ छल कर रही झारखंड सरकार, विभिन्न मुद्दों को लेकर देवघर में भाजयुमों का धरना

    देवघर(DEOGHAR): झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान सदन के अंदर विपक्ष द्वारा सत्ता पक्ष को लगातार घेरने का काम किया जा रहा है. सदन के अंदर गहमागहमी तो है ही सदन के बाहर भी हेमंत सोरेन सरकार पर भाजपा हमलावर हो गयी है. 

    विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजयुमों द्वारा दिया गया धरना

    देवघर समाहरणालय के समक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दिया गया. इस धरना में भाजयुमों के अलावा भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए. आयोजित धरना के माध्यम से झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के युवा विरोधी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

    भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अतुल सिंह ने क्या कहा 

    भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि हेमंत सोरेन की सरकार स्थानीय नीति,नियोजन नीति को लागू करने में असफल हुई है जिसके कारण सीटेट पास मेघावी आदिवासी मूलवासी बेरोजगार युवाओं के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है. इन  युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं कराना सरकार की नाकामी है. ऐसे में इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए भाजयुमों सड़क से सदन तक आंदोलन करते रहेगी. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news