झारखंड चुनाव रिजल्ट 2024: चंदनकियारी सीट से JMM उम्मीदवार उमाकांत रजक जीते, बीजेपी कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी को मिली हार

    झारखंड चुनाव रिजल्ट 2024: चंदनकियारी सीट से JMM उम्मीदवार उमाकांत रजक जीते, बीजेपी कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी को मिली हार

    Jharkhand Assembly Elections Result 2024: बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा सीट पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है. इस सीट पर जेएमएम ने बाज़ी मार ली है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के उमाकांत रजक ने जीत हासिल कर ली है. वहीं बीजेपी कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी को हार का सामना करना पड़ा है. आंकड़ों के मुताबिक चंदनकियारी विधानसभा सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. जेएमएम कैंडिडेट उमाकांत रजक ने 30164 वोटों की बढ़त बना ली है. इससे साफ़ हो चुका है कि बीजेपी चंदनकियारी विधानसभा सीट से हार चुकी है. चंदनकियारी सीट से भाजपा को झटका लगा लगा है. क्योंकि 2014 और 2019 दोनों विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहाँ शानदार जीत मिली थी. लेकिन इस बार भाजपा के हाथ से चंदनकियारी  की सीट निकल चुकी है. 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news