हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या-क्या किया, जानिये

    हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या-क्या किया, जानिये

    साहिबगंज (SAHIBGANJ): मुख्यमंत्री हेंमंत सोरेन आज हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह, साहिबगंज पहुंचे. अमर शहीद सिदो-कान्हू के स्मृति स्थल पर पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज शुरू से ही अपने हक की लड़ाई लड़ता रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण भोगनाडीह से प्राप्त होता है, जहाँ के अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू ने अंग्रेजों से आदिवासी समाज के हितों कि रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. 

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह, साहिबगंज में अमर शहीद सिदो कान्हू  के स्मृति स्थल पर पूजा अर्चना की

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह, साहिबगंज में अमर शहीद सिदो कान्हू  के स्मृति स्थल पर पूजा अर्चना की.

    जल-जंगल-जमीन को बचाने में अहम भूमिका

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज ने देश में अपनी अलग पहचान बनाया है. इतिहास के अनेकों कहानियों में इन्होंने अपना प्रमुख छाप छोड़ा है. आदिवासी समुदाय ने समाज के प्रति कर्तव्य का पालन कर अपनी अलग स्थान बनाई है. यह समाज जल-जंगल-जमीन को बचाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाता रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहासकारों का मानना है कि पृथ्वी के बनने के बाद सबसे पहले जमीन झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में दिखी थी. डायनासोर युग के भी कुछ अवशेष यहां प्राप्त होते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज शुरुआत से ही अपने हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं. आज से कई सौ साल पहले ही फूलों-झानो, चांद-भैरव, सिदो-कान्हो जैसे महान आदिवासी नेताओं ने अपने हक की लड़ाई लड़ी थी और समाज के हित के लिए लोगों को एकजुट किया था.

    मंडरो, साहिबगंज में विश्वस्तरीय फॉसिल्स पार्क तथा फॉसिल्स म्यूजियम -सह- ऑडिटोरियम का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    मंडरो, साहिबगंज में विश्वस्तरीय फॉसिल्स पार्क और फॉसिल्स म्यूजियम -सह-ऑडिटोरियम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन.

    अमर शहीद सिदो-कान्हू द्वार का उद्घाटन किया

    मुख्यमंत्री ने हूल दिवस के अवसर पर अमर शहीद सिदो कान्हू द्वार का उद्घाटन किया. इसके उपरांत अमर शहीद सिदो कान्हू के आवास पर स्थित प्रतिमा का माल्यार्पण किया तथा उनके वंशजों से मुलाकात की एवं उन्हें उपहार भेंट किया. मुख्यमंत्री ने उनके वंशजों द्वारा दिये गए ज्ञापनों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया. इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह के अमर शहीद सिदो-कान्हू पार्क स्थित सिदो-कान्हू, फूलो-झानों एवं चांद-भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे.

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने हूल दिवस के अवसर पर बरहेट प्रखंड के भोगनडीह में उद्घाटन/शिलान्यास, नियुक्तिपत्र वितरण एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।

    मुख्यमंत्री ने बरहेट प्रखंड के भोगनडीह में उद्घाटन/शिलान्यास, नियुक्तिपत्र वितरण एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में भाग लिया.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news