1.40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को झारखंड CID ने दबोचा, 18 राज्यों में 94 मामले दर्ज

    1.40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को झारखंड CID ने दबोचा, 18 राज्यों में 94 मामले दर्ज

    रांची(Ranchi) : साइबर अपराधियों के खिलाफ झारखंड सीआईडी ने बड़ी सफलता हासिल की है. दसअल 18 राज्यों में 1.40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को झारखंड सीआईडी ने हैदराबाद से दबोचा है. अपराधी की पहचान माकिरेड्डी सुजीत कुमार के रूप में की गई है. उसके खिलाफ झारखंड समेत 18 राज्यों में साइबर ठगी के 94 मामले दर्ज हैं. यह जानकारी सीआईडी ​​ने मंगलवार यानी 02 जुलाई को दी.

    ट्रेडिंग के जरिए मुनाफा कमाने का देता था लालच

    रांची साइबर सेल में दर्ज शिकायत में वादी ने कहा है कि फेसबुक पर रील देखने के दौरान उसे एक लिंक दिखाई दिया. जिसमें ट्रेडिंग के जरिए मुनाफा कमाने की बात लिखी थी. जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके फोन पर एक एप्लीकेशन (अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट) डाउनलोड हो गई. फिर उन्होंने उस ऐप पर रजिस्टर किया. इसके बाद कंपनी के कस्टमर केयर अधिकारी ने उनसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उन्हें अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करके निवेश करने का लालच दिया. अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करने के बाद रजिस्टर्ड ऐप पर फर्जी मुनाफा दिखाया गया. इस तरह साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 1.40 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए. ट्रांजेक्शन के आईपी का सर्वर दुबई में पाया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news