16 को रांची में जदयू का होगा प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन, जानिए धनबाद में क्या है तैयारी

    16 को रांची में जदयू का होगा प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन, जानिए धनबाद में क्या है तैयारी

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद जिला जदयू के प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक धनबाद परिसदन में रविवार को हुई. अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने की. पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 16 अक्टूबर को रांची में जदयू का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है. जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसदीय दल के नेता ललन सिंह शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम में झारखंड के संगठन प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और जदयू के सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष  खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. धनबाद से 1200 सक्रिय कार्यकर्ता रांची के कार्यक्रम में जाएंगे.  

    बैठक में शामिल रहे नेता 

    बैठक में प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष गुलाब महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव सुशील सिंह, प्रदेश महासचिव  दीप नारायण सिंह, प्रदेश महासचिव उचित महतो, प्रदेश महासचिव मोहम्मद तनवीर अहमद, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश के केबी सहाय, डॉक्टर आरके गोस्वामी, जिला प्रवक्ता भगवान दास शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष राय, पुष्पा पांडेय, रीता रानी मंडल, विजय सिंह कुशवाहा, मुन्ना कुमार सिन्हा, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, अशोक सिंह, शंकर चौरसिया, कपिलदेव यादव, सकलदेव राय, अरुण प्रसाद, मोहम्मद इकबाल, बैजू सिन्हा, मिथिलेश दुबे, शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधु शरण पासवान, दीपक महतो समेत जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष शामिल थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news