जमशेदपुर:नहीं थम रहा सरयू राय और सूर्य धाम कमेटी का विवाद, जानें क्यों रघुवर दास के समर्थकों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन  

    जमशेदपुर:नहीं थम रहा सरयू राय और सूर्य धाम कमेटी का विवाद, जानें क्यों रघुवर दास के समर्थकों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और सूर्य धाम कमेटी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन शहर में सूर्य धाम कैंपस का विवाद रघुवर दास और सरयू राय के बीच बढ़ता जा रहा है. सरयू राय की ओर से सूर्य धाम में होने वाले छठ घाट को स्विमिंग पुल और खेलकूद में तब्दील करवाया जा रहा है, जिसका विरोध सोमवार के दिन रघुवर दास के समर्थक और मंदिर कमेटी के लोगों ने जोरदार तरीके से किया.

    जमशेदपुर में नहीं थम रहा सरयू राय और सूर्य धाम कमेटी का विवाद

    आपको बताये कि हजारों की संख्या में लोग पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और विधायक सरयू राय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. जिसमें सूर्य धाम कैंपस में विधायक की ओर से छेड़छाड़ किये जाने को लेकर शिकायत की गई. सभी लोगों ने विधायक को क्षेत्र का विकास करने पर ध्यान देने को कहा, और हिंदु धर्म से खिलवाड़ नहीं करने की चेतावनी दी.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news