जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी पुल पर जाम की समस्या को लेकर सरयू राय ने किया निरीक्षण, डीसी को समाधान निकालने का दिया निर्देश

    जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी पुल पर जाम की समस्या को लेकर सरयू राय ने किया निरीक्षण, डीसी को समाधान निकालने का दिया निर्देश

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी को जोड़ने वाली स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल पर हर दिन जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती है. इसी जाम की समस्या को लेकर आज विधायक सरयू राय ने इस पुल का निरीक्षण किया और जिले के उपायुक्त से बात कर इसका सामाधन निकालने का निर्देश दिया. वहीं विधायक ने ट्रैफिक पुलिस को भी कई दिशा-निर्देश देते हुए लोगों सड़क को जाम से मुक्त कराने की बात कही.

    जाम की वजह से लोगों को होती है परेशानी

    आपको बताये कि मानगो में बनने वाले फ्लाई ओवर को लेकर इन दिनों दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्कूली बच्चे समेत नौकरी-पेशा करने वाले लोगों को हर दिन घंटों जाम का सामना करना पड़ता है. यहां तक एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही है.

    पढ़ें फ्लाई ओवर पर क्या कहा

    विधायक सरयू राय ने मानगो में बन रहे फ्लाई ओवर पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवर का नक्शा ही गलत पास किया गया है. इससे मानगो और आजाद बस्ती के लोगों की समस्या का सामाधन नहीं होगा. इसके बन जाने के बाद भी लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी इसमें सुधार की जरूरत है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news