द न्यूज पोस्ट की खबर का असर: खरकई नदी की दुर्दशा पर विधायक सरयू राय ने लिया संज्ञान, 28 को बुलाई अहम बैठक

    द न्यूज पोस्ट की खबर का असर: खरकई नदी की दुर्दशा पर विधायक सरयू राय ने लिया संज्ञान, 28 को बुलाई अहम बैठक

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर शहर में द न्यूज़ पोस्ट की खबर का एक बड़ा असर देखने को मिला है, जहां शहर की लाइफ लाइन खरकई और स्वर्णरेखा नदी काला पानी और नाले में तब्दील होती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ नदी का पानी पूरी तरह से काला और जहरीला हो गया था, कारण शहर से लगभग 40 बड़े नाले और ड्रेनेज का पानी सीधे नदी में गिराया जा रहा है. इस खबर को द न्यूज़ पोस्ट ने प्रमुखता से चलाया था, जिसके बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने खबर को देखते ही संज्ञान लिया, और शहर के दोनों नदियों के कई नदी घाटों का निरीक्षण किया, जिसके बाद इस मामले को लेकर राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाने की बात कही है.

    28 तारीख को बुलाई गई एक अहम बैठक

    इस मामले में सरयू राय ने कहा कि 28 तारीख को एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें तीनों नगर निगम , उपायुक्त और स्थानीय विधायकों के साथ कंपनी और बड़ी संस्था के लोग भी मौजूद रहेंगे, और इस बैठक में नदी को कैसे बचाया जाए उस पर चर्चा होगी, और एक ठोस कदम लिया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि हर साल करोड़ों का फंड आता है मगर नदी की स्थिति दिन पर दिन बदतर होते जा रही है, अब इसे किस तरह बेहतर बनाया जाए उसको लेकर सभी राजनीतिक विवाद हटाकर सभी पार्टी के नेताओं को भी सामने आकर अपने शहर की लाइफलाइन को बचाने का संकल्प लेना होगा. साथ ही एक ठोस कदम उठाते हुए सरकार की योजनाओं को नदी तक पहुंचाने का काम किया जाएगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news