जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 125 होटल-लॉज पर छापेमारी, 365 अपराधियों की जांच जारी

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 125 होटल-लॉज पर छापेमारी, 365 अपराधियों की जांच जारी

    जमशेदपुर (Jamshedpur):जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है, जहां पुलिस अब एक्शन मोड में दिख रही है.बता दे एसएसपी पीयूष पांडे और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में पुलिस नें विशेष ऑपरेशन चलाया .पुलिस ने 125 होटल और लॉज में एक साथ छापमारी की ,साथ ही 77 अपराधी को गिरफ्तार किया .इसके अलावा 365 अपराधियों की जांच की गई, वही 159 फायरिंग मामले का सत्यापन किया गया.

    अपराधियों को शहर छोड़ने की चेतावनी

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी थानेदारों ने अपने-अपने टीम के साथ अपराधियों के घर और उनके ठिकानो पर एक साथ छापेमारी करने पहुंची .वही एसपी ने अपराधियों को शहर छोड़ने की चेतावनी दी, कहा असामाजिक तत्व और संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शहर की शांति के व्यवस्था पुलिस की पहली प्राथमिकता है. शहर में  घटनाओं का अंजाम देने से पहले अपराधी 10 बार सोच ले नहीं तो उनके साथ-साथ उनके परिवार को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी. बता दे शहर में लगातार यह ऑपरेशन चलाया जाएगा .

    रिपोर्ट :रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news