Alert! रांची में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने जारी की ये एडवाइजरी


रांची(RANCHI): झारखंड में मानसून दस्तक दे चुका है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची जिले के लिए 19 जून 2025 की सुबह 08:30 बजे से 20 जून 2025 की सुबह 08:30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है. साथ ही एडवाइजरी भी जारी की गई है.
संभावित प्रभाव:
परिवहन और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की आशंका
निचले इलाकों में जलभराव की संभावना
कमजोर संरचनाओं और कच्ची सड़कों को नुकसान का खतरा
भारी बारिश से जान और माल का खतरा हो सकता है
एहतियाती उपाय:
नागरिकों से अनुरोध है कि वे निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें
गैर-जरूरी यात्रा से बचें और सड़कों पर जलभराव की स्थिति में सावधानी बरतें
बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें
आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों के निर्देशों का पालन करें
जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र, राँची द्वारा दिए जा रहें सूचना पर जिला प्रशासन निरंतर नजर रखे हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी करता रहेगा. नागरिकों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें और अफवाहों से बचें.
4+