जमशेदपुर:पैसों का लेन देन प्रशांत के जान का बना दुश्मन!  प्रेमिका ने ही नये प्रेमी संग मिलकर कर दी दिव्यांग खिलाड़ी की हत्या,जानिए फिर क्या हुआ

    जमशेदपुर:पैसों का लेन देन प्रशांत के जान का बना दुश्मन!  प्रेमिका ने ही नये प्रेमी संग मिलकर कर दी दिव्यांग खिलाड़ी की हत्या,जानिए फिर क्या हुआ

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के रहने वाले दिव्यांग अन्तर्राष्ट्रीय बेडमिंटन खिलाडी प्रशांत की हजारीबाग मे हत्या कर दी गई है, ये हत्या किसी दूसरे ने नहीं प्रशांत की पूर्व प्रेमिका ने अपने नये प्रेमी के साथ मिलकर की है. वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी और प्रेमिका की गिरफ्तारी भी कर ली है. इस मामले पर जमशेदपुर एसएसपी कौशल किशोर ने एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी.   

    प्रेमिका ने ही नये प्रेमी संग मिलकर कर दी दिव्यांग अन्तर्राष्ट्रीय बेडमिंटन खिलाडी की हत्या

    एसएसपी ने कहा कि खिलाड़ी की प्रेमिका काजल सुमन अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है.एसएसपी ने बताया कि खिलाड़ी प्रशांत की दोस्ती फेसबुक के जरिए काजल से हुई थी, और लगातार इन दोनों के बीच रुपए की लेनदेन होती रही है, खिलाड़ी प्रशांत से लगभग 20 लाख रुपए उनकी प्रेमिका काजल ने लिया था, रुपए से हजारीबाग में एक रेस्टोरेंट खोला गया था, जब प्रशांत खिलाड़ी अपने प्रेमिका से रुपए की मांग करने लगा तो विवाद शुरू हो गया, इसके बाद प्रेमिका ने कार से जमशेदपुर आई, और प्रशांत को हजारीबाग लेकर गई.जहां काजल ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रशांत की हत्या कर दी, और उसके शव को बोरे में डालकर डैम में फेंक दिया.  

    फिलहाल जमशेदपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

     वहीं जब प्रशांत घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जमशेदपुर के बिरसानगर थाना में दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस को जैसे ही सूचना मिली की हजारीबाग डैम में एक शव मिला है, जांच के उपरांत मामला साफ हुआ कि जिस खिलाड़ी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी शव उसी का है, फिलहाल जमशेदपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news