जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, टाटा कंपनी में वीपी अविनेश गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन, शहरवासियों को दी शुभकामनाएं


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):आज पूरे देश के साथ झारखंड राज्य 75वां गणतंत्र के जश्न में डूबा है. चोरों तरफ देशभक्ति के गीत सुनाई दे रहा है.जिसको सुनकर लोगों के दिल में राष्ट्र प्रेम जागृत हो रहा है.वहीं जमशेदपुर में भी धूमधाम से आज गणतंत्र दिवस मनाया गया. वहीं इस मौके पर जमशेदपुर के टाटा स्टील कंपनी में झंडोत्तोलन किया गया. टाटा स्टील के प्रोडक्ट के वीपी अविनेश गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया.

इस मौके पर कंपनी के कई अधिकारी मौजूद रहे
वहीं इस मौके पर कंपनी के कई अधिकारी मौजूद रहे, कंपनी के बैंड की ओर से अनोखी प्रस्तुति दी गई, जिसको देखर वहां उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए. टाटा स्टील के प्रोडक्ट के वीपी अविनेश गुप्ता ने परेड का निरीक्षण किया.
प्रोडक्ट के वीपी अविनेश गुप्ता ने कंपनी के उपलब्धियों को बताया
वहीं इस खुशी के मौके पर प्रोडक्ट के वीपी अविनेश गुप्ता ने कंपनी के उपलब्धियों को बताया.साथ कर्मचारियों के साथ शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
4+