झारखंड के अंतरराष्ट्रीय एथलीट शांति मुक्ति बारला की सड़क हादसे में मौत, खेल जगत में मायूसी की लहर  

    झारखंड के अंतरराष्ट्रीय एथलीट शांति मुक्ति बारला की सड़क हादसे में मौत, खेल जगत में मायूसी की लहर   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):झारखंड के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट शांति मुक्ति बारला की आज सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई. उनकी मौत से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है. आपको बता दें कि जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में मास्टर एथलीट का आयोजन किया गया था, जिसमे कल ही उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था.

    जेआरडी स्पोर्ट कांप्लेक्स में शोक सभा के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

    वहीं आज उनकी मौत की खबर सुनते ही जेआरडी स्पोर्ट कांप्लेक्स में शोक सभा के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. जहां सभी खिलाड़ियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी.आपको बता दे कि मास्टर एथलीट शान्ति मुक्ति बारला ने देश के लिए कई मैडल जीतकर अपना और झारखंड का नाम को रौशन किया है.

    आज उनके सड़क हादसे में मौत पर सभी खिलाड़ियों में मायूसी देखी जा रही है

    वहीं आज उनके सड़क हादसे में मौत पर सभी खिलाड़ियों में मायूसी देखी जा रही है.झारखंड मास्टर एथलीट एसोसिएशन के महा सचिव संजीव कुमार तोमर ने कहा कि खेल जगत के लिए यह बहुत बड़ी शोक की बात है उनकी कमी की भरपाई कही से नहीं हो सकती है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news