जमशेदपुर: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने की गाय की पूजा, राज्यवासियों को दी गोबर्धन और सोहराय पर्व की शुभकामनाएं

    जमशेदपुर: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने की गाय की पूजा, राज्यवासियों को दी गोबर्धन और सोहराय पर्व की शुभकामनाएं

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में आज गोबर्धन और सोहराय पर्व के अवसर पर ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने गाय की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से किया. इस मौके पर उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधु इस पूजा में शामिल हुए.

    रघुवर दास ने पूरे परिवार संग की गाय की पूजा

    आपको बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्यपाल रघुवर दास ने पूरे परिवार संग गाय की पूजा की. साथ ही सोहराय पर्व पर राज्यपाल ने सभी झारखंड वासियों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दी, और कहा कि सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है, जिसे देखते हुए गाय की पूजा करने की परम्परा है.आगे राज्यपाल ने कहा कि मैं हर साल परिवार के साथ इस पूजा को भक्तिभाव से करता हूं. गौ माता से प्रार्थना है कि झारखंड के साथ साथ ओडिशा की जनता को भी सुखी और संपन्न रखें.और जनता की सेवा करने का मुझे आशीर्वाद दें.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news