जमशेदपुर: वन विभाग ने मानगो में 350 आदिवासी घरों को तोड़ने का दिया नोटिस, उग्र लोगों ने दी ये चेतावनी

    जमशेदपुर: वन विभाग ने मानगो में 350 आदिवासी घरों को तोड़ने का दिया नोटिस, उग्र लोगों ने दी ये चेतावनी

    जमशेदपुर(JAMAHEDPUR):जमशेदपुर के मानगो गोकुल नगर में 350 आदिवासी घरों को तोड़ने का नोटिस वन विभाग द्वारा दिया गया था, इसके बाद आज वन विभाग ने एक घर को अतिक्रमण मुक्त किया गया. जिसके बाद वहां विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह समेत स्थानीय लोगों ने वन विभाग का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. 

    एक भी घर तोड़ा जाएगा तो खामियाजा वन विभाग को वहन करना पड़ेगा

    बस्ती के सैकड़ो लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिनके साथ विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने भी वन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक भी घर तोड़ा जाएगा तो उसका खामियाजा वन विभाग को वहन करना पड़ेगा.अब वन विभाग अतिक्रमण हटाने आता है तो उसका विरोध हम सब पहले करेंगे.बस्ती वासियों का आरोप है कि आदिवासी जब यहां बस रहे थे तो वन विभाग कहां था. 40 साल के बाद वन विभाग को कैसे याद आया कि यह हमारा जमीन है.

    लोगों के लाश के ऊपर से जेसीबी लेकर जाना होगा

     इस जमीन से हमें घर दिया बिजली बिल पानी बिल राशन कार्ड इसी के पत्ते पर बना. 40 साल बाद वन विभाग को अगर अतिक्रमण हटाना है तो यहां के लोगों के लाश के ऊपर से जेसीबी लेकर जाना होगा.पहले यहां रहने वाले लोगों को कहीं जमीन दे, उसके बाद ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएं.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news