JAMSHEDPUR:टाटा स्टील के सेफ्टी गार्ड पर फायरिंग, जानें कैसे बहस से बढ़ी बात पहुंची फायरिंग तक

    JAMSHEDPUR:टाटा स्टील के सेफ्टी गार्ड पर फायरिंग, जानें कैसे बहस से बढ़ी बात पहुंची फायरिंग तक

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम है. अपराधियों में पुलिस का बिल्कुल खौफ नहीं है. ये खुलेआम आये दिन बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला साकची थाना अंतर्गत पुराना कोर्ट के पास का है. जहां अज्ञात अपराधियों ने टाटा स्टील के सेफ्टी गार्ड पर फायरिंग कर दी. जिसमे धनंजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये. जिनको आनन-फानन में इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.

    बुलेट सवार 3 युवकों ने मारी धनंजय कुमार को गोली

    घटना की मिली जानकारी के मुताबिक धनंजय कुमार पुराना कोर्ट के गोल चक्कर के पास खड़े थे. तभी बुलेट पर सवार 3 युवक आए और बहस करने लगे. थोड़ी देर की बकझक के बाद बुलेट सवार तीनों युवक चले गये. वहीं थोड़ी दूर आगे जाने के बाद बुलेट से दुबारा वापस आये और धनंजय को गोली मार दी. फिलहाल पुलिस टीम की ओर से पूरे शहर को सील कर छापेमारी की जा रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news