जमशेदपुर: तीन सिलेंडर ब्लास्ट होने से फ्लैट में लगी आग, किचन में महिला के फंसे होने की कही जा रही है बात

    जमशेदपुर: तीन सिलेंडर ब्लास्ट होने से फ्लैट में लगी आग, किचन में महिला के फंसे होने की कही जा रही है बात

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां कदमा थाना अंतर्गत रामनगर में एक फ्लैट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. जिससे पूरे फ्लैट में आग फैल गई . वही आग के भयावह रुप को देखकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. वहीं लोग में हड़कंप मचा हुआ कि कहीं आग फैली,तो पूरा इलाका इसकी जद में आ जायेगा. वहीं इस घटना में किचन में मौजूद एक महिला के फंसे होने की बात कही जा रही है.

    तीन सिलेंडर ब्लास्ट होने से फ्लैट में लगी आग

    सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद पूरे फ्लैट के आस-पास के लोग डरे हुए हैं कि आगे कहीं और न फैल जाए. वहीं एहतियात के तौर पर पूरे फ्लैट को खाली करवा दिया गया है, दो अग्नि समन की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है, जानकारी के मुताबिक पहले फ्लैट के किचन में रखे एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से पूरे फ्लैट में फैल गया.उसके बाद घर मे रखे दो और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जिसके बाद आग ने और विकराल रुप ले लिया.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news