JAMSHEDPUR : मानगो के एक व्यक्ति से कपाली में मांगी गई  10 लाख रुपए की रंगदारी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    JAMSHEDPUR : मानगो के एक व्यक्ति से कपाली में मांगी गई  10 लाख रुपए की रंगदारी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के मानगो का रहने वाला खालिद अख्तर से कपाली में 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी नहीं देने पर उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. शनिवार को मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    पढ़ें पूरा मामला

    आपको बता दें कि खालिद अख्तर ने कपाली के कमारगोड़ा में एक मुस्लिम व्यक्ति से 10 साल पहले जमीन खरीदी थी. खालिद अख्तर ने जिस व्यक्ति से जमीन खरीदी थी ,उसने यह जमीन कोकिल माझी से खरीदी थी. लेकिन, अब खालिद अख़्तर जब इस जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे हैं तो उनका विरोध किया जा रहा है. इसे लेकर शनिवार को हंगामा हुआ. खालिद अख्तर ने बताया कि इस जमीन पर उन्होंने बाउंड्री बनवाई थी. बाउंड्री निर्माण में कोकिल माझी और उसके घर के लोगों ने भी काम किया था. लेकिन, अब कपाली के कुछ बदमाशों ने कोकिल माझी और उसके बेटे को इस बात की लालच दी है कि यह जमीन अब और महंगी बिक जाएगी. कोकिल माझी और उसके बेटे को आगे कर जमीन पर कब्जा करने के फिराक में हैं.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news