जमशेदपुर: अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन सख्त, सोनारी में कई दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पढ़ें अधिकारी ने क्या कहा

    जमशेदपुर: अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन सख्त, सोनारी में कई दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पढ़ें अधिकारी ने क्या कहा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): लौहनगरी जमशेदपुर मे एक बार फिर जिला प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हो गया है, और अतिक्रमण पर बुलडोजर चला रहा है. जहां सोनारी के बालिचेला स्कूल के पास जिला प्रशासन की ओर से चार अवैध अतिक्रमण कर बने दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया है.सभी दुकाने अवैध जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गए थे. जिसे आज अतिक्रमण मुक्त करवाया गए है. अतिक्रमण हटाने का विरोध की आशंका को देखते हुए मजिस्ट्रेट की देख रेख मे पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार का विरोध लोग नहीं करे.

    सोनारी में कई दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    हालांकि कुछ लोगों ने अपने दुकानों के कागजात दिखाए, लेकिन मौजूद अधिकारी को संतुष्ट नहीं कर पाए, अंत मे अधिकारी के आदेश पर सभी चारों दुकानों को जो अवैध जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गए था, उसे बुलडोजर की सहायता से उस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया गया, अधिकारी ने कहा कि टाटा कंपनी के द्वारा केस किया गया था कि उनकी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके बाद कोर्ट के फैसले से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है.

    पढ़ें मामले पर अधिकारी ने क्या कहा

    वहीं एके सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अतिक्रमणकारी अपने से अतिक्रमण हटा ले नहीं तो जिला प्रशासन अपने तरीके से अतिक्रमण हटाएगा, जिससे लोगों को नुकसान हो सकता है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news