जमशेदपुर में OYO होटल में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर में OYO होटल में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित शुभेच्छा होटल के कमरे से गुरूवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक युवक की पहचान शुभम जयसवाल के रूप में की गई है, जो मुख्य रूप से रामगढ़ कर रहने वाला बताया जा रहा है. जाकनारी के अनुसार शुभम कुछ दिन पहले जमशेदपुर अपने दोस्त की शादी में आया था. लेकिन इसी बीच आज उसका शव होटल के कमरे से बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस द्वारा इसकी जानकारी मृतक शुभम के परिजोन को दे दी गई है.

    अचेत अवस्था में बेड में लेटा मिला शुभम

    मिली जानकारी के अनुसार शुभम रामगढ़ में कोयला कारोबारी था. वहीं शुभम के दोस्तों ने बताया कि रात को शुभम कुछ दोस्तो के साथ पार्टी कर अपने होटल के कमरे में गया था. लेकिन गुरूवार की सुबह 10 बजे सभी शुभम से मिलने गए तो होटल का कमरा अंदर से बंद था. काफी देर कमरा का दरवाजा बंद होने के बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा की शुभम अचेत अवस्था में बेड पर लेटा हुआ था. औऱ उसके मुंह से झाग निकल रहा था. यह देख दोस्त तत्काल शुभम को टीएमएच अस्पताल ले गए. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    जांच में जुटी पुलिस

    वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस इस घटना के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है. पुलिस शुभम के परिजनों का आने का इंतजार कर रही है. इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई  करेगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news