जमशेदपुर: बेकार पड़ी गाड़ी से मिला अज्ञात का शव, क्षेत्र में सनसनी

    जमशेदपुर: बेकार पड़ी गाड़ी से मिला अज्ञात का शव, क्षेत्र में सनसनी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया कोर्ट परिसर में एक गाड़ी के अंदर से शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. यह शव सड़क किनारे खराब पड़े एक गाड़ी से बरामद किया गया.

    स्थनीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

    जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने गाड़ी में शव होने की सूचना स्थानीय थाने को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले की छानबीन में जुट गई.

    भिखारी था मृतक

    मामले के संबंध में सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र  एक अधेड़ का शव बरामद किया गया है. पूछताछ में पता चला कि मृतक भीख मांग कर अपना जीवन यापन किया करता था. उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news