लोहरदगा : मुख्यालय के समक्ष आजसू पार्टी का धरना प्रदर्शन, राज्य सरकार पर लगाया पिछड़ों का हक मारने का आरोप

    लोहरदगा : मुख्यालय के समक्ष आजसू पार्टी का धरना प्रदर्शन, राज्य सरकार पर लगाया पिछड़ों का हक मारने का आरोप

    लोहरदगा (LOHARDAGA):  लोहरदगा जिला मुख्यालय के समक्ष आजसू पार्टी ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार पर नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों की हक मारी का आरोप लगाया. इस निमित्त पूरे राज्य में राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आजसू ने जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का काम किया गया.

    आरोप - अपने विकास के लिए काम कर रही सरकार

    आजसू के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ों के साथ अन्याय करती आई है. और वर्तमान समय में भी राज्य सरकार झारखंड के विकास के बजाय अपने विकास और अपने लाभ के लिए काम कर रही हैं. पूरे राज्य में कुव्यवस्था का आलम है, लगातार घटनाओं में इजाफा हो रहा हैं दुष्कर्म, हत्या जैसे गंभीर अपराधों में अत्यधिक इजाफा हुआ है, लेकिन राज्य सरकार इन मामलों में लगाम लगाने के लिए फिसड्डी साबित हुई है. 

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

     

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news