जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम से प्रचंड जीत के बाद पूर्णिमा दास साहू को बधाई देनेवालों का लगा तांता, पढ़ें महिलाओं ने इनकी जीत पर क्या कहा

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम से प्रचंड जीत के बाद पूर्णिमा दास साहू को बधाई देनेवालों का लगा तांता, पढ़ें महिलाओं ने इनकी जीत पर क्या कहा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंगभूम की नवनिर्वाचित विधायिका पूर्णिमा दास साहू को विजयी होने पर सभी तरफ से भर भरकर लोगों से बधाईयां मिल रही है. वहीं आज भाजपा नेता अंकित आनंद सहित शहर की महिलाएं पूर्णिमा दास को बधाई देने पहुंचे और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी है.

    पढ़ें महिलाओं ने इनकी जीत पर क्या कहा

    बधाईयां देने पहुंची महिलाओं ने कहा कि पूर्णिमा साहू के रूप में झारखंड विधानसभा में भाजपा को सुयोग्य और प्रभावी प्रतिनिधित्व बढ़ेगा. यह जीत महिला सशक्तिकरण का एक अनुपम उदाहरण है. वहीं इनके विधायक बनने से क्षेत्र की महिलाओं का विकास होगा.

    महिलाओ ने भी पूर्णिमा दास के उज्वल भविष्य की कामना की है

    वहीं अंकित आनंद ने कहा कि झारखंड ने आगामी पांच वर्षों के लिए झामुमो गठबंधन को सत्ता सौंपी है, और भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने पर केन्द्रित रहेगी, साथ ही पार्टी की सभी महिलाओ ने भी पूर्णिमा दास के उज्वल भविष्य की कामना की है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news