21 हजार दीये से लिखा जय श्री राम,बनारस की तर्ज पर हुआ आरती का आयोजन  

    21 हजार दीये से लिखा जय श्री राम,बनारस की तर्ज पर हुआ आरती का आयोजन  

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): लौहनगरी जमशेदपुर शहर में बनारस के तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन किया गया. शहर के दोमुहानी जहां स्वर्णरेखा और खरकाई नदी का संगम होता है, वहां आज भव्य रुप से गंगा आरती का आयोजन किया गया. इस मौके पर हिंदू उत्सव समिति समेत अन्य सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों के सहयोग से स्वर्णरेखा आरती महोत्सव संपन्न हुआ. इस आरती में  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह समेत हजारों लोग शामिल हुए.

    स्वर्णरेखा आरती महोत्सव शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया.  21000 दिए जलाकर जय श्री राम लिखा गया.  वहीं बनारस से 11 पंडितों ने विशेष आरती करवाई. इस आरती को देखने के लिए शहर से हजारों लोग दो नदियों के संगम पर पहुंचे वहीं स्थानीय विधायक सा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 50 लाख विधायक फंड से दिया.  इस संगम को तीर्थ स्थल के साथ पर्यटन स्थल बनाने के लिए मुख्यमंत्री से भी 5 करोड़ की मांग कर इसे विश्व स्तर पर पर्यटन स्थल बनाने का काम करेगे.

    वहीं  पूर्व डीआईजी और आम लोगों ने कहा कि इस कार्यक्रम से जमशेदपुर शहर की खूबसूरती में चार चांद लग गया.  इस आरती को देख हमें बनारस की गंगा आरती की याद आ गई. जो लोग बनारस गंगा आरती में शामिल नहीं हुए, वह आज जमशेदपुर की दोमुहानी स्वर्णरेखा आरती महोत्सव में शामिल होकर उसे पूरा किया.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news