फिर हत्या से दहला लौहनगरी! अपराधियों ने परसुडीह में एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, पढ़ें वजह

    फिर हत्या से दहला लौहनगरी! अपराधियों ने परसुडीह में एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, पढ़ें वजह

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ चुका है, यही वजह है कि इनके अंदर पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी भय नहीं है, ये खुलेआम दिनदहाड़े खौफनाक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है.ताजा मामला जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के नामो टोला अपराधियों से सामने आया है.जहां अपराधियों ने विजय साहू नाम व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    वहीं सुचना मिलने पर परसुडीह और सुंदरनगर थाना के पुलिस और डीएसपी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जाँच पड़ताल करना शुरू कर दिया है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच में जुट गई है. वहीं मामले पर एसपी तोकीर आलम ने कहा कि पूरे मामले की जांच हम लोग कर रहे हैं, हत्या के पीछे की वजह क्या है, उसका पता लगाया जा रहा है.

    पढ़ें मामले पर पीड़ित परिजनों ने क्या कहा

    वहीं मृतक विजय साहू की पत्नी रश्मि देवगम ने कहा कि घर के सामने दरवाजे पर अपराधियों ने उसके पति को गोली मारी और जिसके बाद उसके पति दरवाजे के सामने ही गिर गए, देर रात बाजार से घर वापस आने के क्रम में यह घटना घटी.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news