त्रिकुट रोपवे हादसा: उच्च स्तरीय जांच शुरू, जांच के बाद  सरकार को  रिपोर्ट सौपेंगी कमिटी

    त्रिकुट रोपवे हादसा: उच्च स्तरीय जांच शुरू, जांच के बाद  सरकार को  रिपोर्ट सौपेंगी कमिटी

    देवघर (DEOGHAR): देवघर के त्रिकुट रोपवे हादसे का उच्च स्तरीय जांच शुरू हो चुकी है. राज्य सरकार के गठित टीम ने मंगलवार सुबह से जांच शुरू की गई है. वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय सिंह के नेतृत्व में पर्यटन सचिव अमिताभ कौशल, पर्यटन निदेशक राहुल सिन्हा सहित टेक्निकल टीम मामले की जांच कर रहे है. मौके पर पहुंची टीम ने रोपवे संचालक और कर्मियों से गहन पूछताछ की. फिर टीम ऊपर चोटी पर धरती से 800 मीटर की ऊंचाई पर पहुंची और अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. टीम कई स्तर पर जांच की जा रही है. जांच के बाद कमिटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौपेंगी.

    क्या था त्रिकुट रोपवे हादसा

    गौरतलब है कि इसी साल 10 अप्रैल को शाम के समय अचानक रोप टूट गया था. जिसमें 48 पर्यटकों की जिंदगी हवा में लटक गई थी. घटना के पहले दिन एक महिला पर्यटक की मौत गई हो गई थी. त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार के द्वारा रोपवे ट्रॉली में फंसे 48 यात्रियों की रेस्क्यू के लिए सेना,वायु सेना, आइटीबीपी और एनडीआरएफ से मदद मांगी गई थी. दूसरे दिन वायुसेना के हेलीकॉप्टर, आईटीबीपी के जवान, ndrf के जवान ने मोर्चा संभाला और एक-एक कर ट्रॉली में फंसे यात्रियों को एयरलिफ्ट करना शुरू किया. देश के सबसे कठिन ऑपरेशन लगभग 46 घंटे तक चली. एयरलिफ्ट से सभी फंसे पर्यटकों को निकाला गया. रेस्क्यू के दौरान 3 पर्यटकों की मौत हो गई थी. घटना में मरे पर्यटकों के परिजनों को सरकार और रोपवे संचालक द्वारा सहायता राशि भी मुहैया कराई गई थी. रोपवे हादसा की जांच के लिए राज्य सरकार ने 19 अप्रैल को एक जांच टीम का गठन किया. घटना के इतने दिनों बाद आज जांच टीम पहुंची और सभी बिंदुओं पर जांच कर अपना रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news