लालपुर थाना में पदस्थापित रहे दारोगा ने की आत्महत्या, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का था आरोप

    लालपुर थाना में पदस्थापित रहे दारोगा ने की आत्महत्या, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का था आरोप

    रांची (RANCHI) :लालपुर थाना में पदस्थापित रहे 2018 बैच के दारोगा शशांक कुमार ने आत्महत्या कर ली है. हजारीबाग के मुफस्सिल थाना इलाके में दारोगा शशांक कुमार अपने बहन के घर पर आये हुए थे. उन्होंने यही पर सल्फास की गोली खा ली, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी, शाम के करीब 5:30 बजे परिजन ने उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग के ही आरोग्यम अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शशांक को सदर अस्पताल लेकर चले गए, फिलहाल उनके शव को अस्पताल में ही रखा गया है. शाम होने की वजह से अब मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम होगा. 

    झांसा देकर यौन शोषण करने का था आरोप

    मिली जानकारी के अनुसार लालपुर थाना में पदस्थापित रहने के दौरान दारोगा शशांक कुमार की बातचीत मोबाइल चोरी हो जाने से संबंधित केस को लेकर शुरू हुई थी. इसके बाद से ही वह हमेशा उसे फोन करने लगे थे. फिर उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया. लेकिन जब युवती गर्भवती हो गई तब शशांक ने युवती से लालपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी कर ली थी. शादी करने के बाद वह  बहाना बनाकर युवती को छोड़ दूसरी युवती से शादी कर ली. जिसके बाद युवती ने दुष्कर्म के आरोपी में शशांक के खिलाफ 8 दिसंबर 2022 को लालपुर थाना में मामला दर्ज कराई थी. केस दर्ज कराने के बाद भी आरोपी दारोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. तब पीड़ित युवती ने इस मामले की शिकायत सीआइडी मुख्यालय में शिकायत दर्ज की.

    जांच में सीआईडी ने पाया कि आरोपी दारोगा ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है. दोषी पाए जाने के बाद सीआईडी मुख्यालय ने दारोगा को रांची जिला बल से हटाने की अनुशंसा की थी. साथ ही विभागिय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश भी दिया गया था. लेकिन कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दारोगा ने जहर खा कर आत्महत्या कर लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news