'द न्यूज़ पोस्ट' की खबर पर लगी मुहर, एक दिन पहले ही बता दी थी 20 सूत्री समिति के गठन की जानकारी, कांग्रेसियों के भाग्य खुले


रांची (RANCHI): राज्य सरकार ने 7 जिलों में जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की घोषणा कर दी है. इसकी जानकारी 'द न्यूज़ पोस्ट' ने एक दिन पहले ही दे दी थी. 7 जिलों की जिला और प्रखंड स्तरीय सूत्री कमेटी में कांग्रेसियों को जगह दी गई है.
इन जिलों के कमिटियां घोषित
कोडरमा, धनबाद, गोड्डा,देवघर, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग जिला की कमिटियां घोषित कर दी गई हैं.योजना और विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.धनबाद की जिला स्तरीय कमिटी के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, गोड्डा के उपाध्यक्ष बिन्दु सिंह,देवघर के मुन्नम संजय, हजारीबाग के जवाहर लाल सिन्हा, कोडरमा की लीलावती मेहता, पलामू की विमला देवी और पूर्वी सिंहभूम के मोहन कर्मकार जिला उपाध्यक्ष बने हैं. सभी जिलों के प्रखंडों के उपाध्यक्ष और सदस्य के नामों की घोषणा कर दी गई है.
पहले ही हो चुकी है 13 जिलों के स्तरीय कमेटी की घोषणा
बता दें कि पूर्व में 13 जिलों की जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय कमेटी की घोषणा हो चुकी है. शनिवार रात 7 जिलों की कमेटियों की घोषणा कर दी गई है.अब बाकी 4 जिलों की कमिटियों की घोषणा होगी.
4+