दुमका कांड 2.O: पेड़ से लटके आदिवासी नाबालिग युवती के शव की हुई शिनाख्त, जिले का माहौल गर्म, सीएम ने घटना पर जताया दुख 

    दुमका कांड 2.O: पेड़ से लटके आदिवासी नाबालिग युवती के शव की हुई शिनाख्त, जिले का माहौल गर्म, सीएम ने घटना पर जताया दुख 

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के विश्वविद्यालय ओपी के श्रीअमडा गांव के पास कल पेड़ से लटके एक आदिवासी नाबालिग युवती के शव की शिनाख्त होते ही एक बार फिर जिले का माहौल गर्माने लगा है. नाबालिग रानीश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. लेकिन जिले के अधिकारी दिन भर मीडिया से दूर भागते रहे. मामला इंटर रिलिजन जो ठहरा. 

    सीएम ने जताया दुख

    वैसे इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर ना केबल गिरफ्तारी की जानकारी दी बल्कि घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को निर्देश भी दे डाला. दरअसल दुमका के पेट्रोल कांड मामले में बिलंब से सीएम स्तर से ट्वीट होने और वर्तमान विधायक बसंत सोरेन के बयान और अभी तक पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं करने के कारण विपक्षी पार्टी को एक मुद्दा मिल गया था. 

    पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक और सांसद 

    पेड़ से लटके शव बरामदगी के मामले में भाजपा काफी आक्रामक नजर आ रही है. पूर्व मंत्री लुईस मरांडी दिन में ही पीड़ित परिवार से विश्वविद्यालय ओपी पहुंच कर मुलाकात कर इस तरह की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. वहीं शाम होते होते सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष जायेस बेसरा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिमल मरांडी सहित दर्जनों नेता पीड़ित परिवार के घर कैम्प कर रहे है. कल भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पहुंचने वाले हैं.  बता दें कि जिप अध्यक्ष जायस बेसरा शिकारीपाड़ा के झामुमो विधायक नलिन सोरेन की धर्मपत्नी है. सांसद सुनील सोरेन ने लगातार हो रही नाबालिग लड़कियों की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है. सांसद शनिवार देर शाम रानीश्वर उस गांव पहुंचे जहां की रहने वाली नाबालिग की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया गया था. उन्होंने मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया. सांसद ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि हेमन्त सरकार की ढुलमुल रवैया की वजह से लगातार ऐसी घटना हो रही है. सरकार की ओर से एक समुदाय विशेष के लोगों की तुष्टिकरण की वजह वे बेलगाम हो गए हैं. दुमका के जरुआडीह में पहले पेट्रोल से जलाकर मार दिया और अब इस घटना में पहले नाबालिग  का यौन शोषण कर उसे गर्भवती किया फिर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया. सांसद ने कहा कि आज की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.  लड़की के परिवार वाले काफी गरीब हैं , जिसका फायदा उठाया गया है. उन्होंने कहा कि काफी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक राजमिस्त्री और लेबर के तौर पर पूरे संथाल परगना में अपना डेरा जमा चुके हैं. इन्हें एक अभियान चलाकर खदेड़ने की जरूरत है. सांसद ने सरकार से रानीश्वर के इस गरीब परिवार के लिए उचित मुआवजा की मांग की. साथ ही साथ सांसद ने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए. 

    गांव में तनाव

    शव के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तनाव का माहौल है कई थानों की पुलिस को गांव में भेजा गया है. डीसी, एसपी सहित तमाम अधिकारी गांव में कैम्प कर रहे है. 

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news