भारत और दक्षिण वन डे मैच: 4 IPS, 25 DSP पर सुरक्षा की जिम्मेवारी, जानिए किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है?

    भारत और दक्षिण वन डे मैच: 4 IPS, 25 DSP पर सुरक्षा की जिम्मेवारी, जानिए किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है?

    रांची(RANCHI): JSCA स्टेडियम में 9 अक्तूबर को भारत- दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला जाना है. दोनों टीमें रांची पहुंच गई हैं. एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सुरक्षा घेरे के बीच होटल तक पहुंचाया गया. होटल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मैच के मद्देनजर रांची पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मैदान के अंदर और बाहर की सुरक्षा को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. आला-अधिकारियों की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

    रेडिशन ब्लू होटल की सुरक्षा में जैप-10, रेपिड एक्शन फोर्स, आइआरबी व जिला बल की तैनाती रहेगी

    क्रिकेट मैच में सुरक्षा को लेकर 4 आईपीएस की तैनाती की जा रही है. इसके अलावा 29 डीएसपी, 500 पुलिस पदाधिकारी सहित 1500 जवानों की तैनाती स्टेडियम से लेकर मुख्य गेट और स्टेडियम के चारों तरफ की जायेगी. रेडिशन ब्लू होटल की सुरक्षा में जैप-10, रेपिड एक्शन फोर्स,आइआरबी व जिला बल की तैनाती रहेगी. इसके अलावा सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी रहेंगे. नौ अक्तूबर को मैच के दिन होटल से लेकर जेएससीए स्टेडियम तक सड़क किनारे दोनों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी.

    जेएससीए स्टेडियम की ओर जानेवाले वाहनों का रूट भी डायवर्ट होगा

    होटल से लेकर स्टेडियम तक खिलाड़ियों के जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ ऊंची बिल्डिंग पर भी हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी. एसएसपी किशोर कौशल मॉनिटरिंग करेंगे. मैच के दिन होटल रेडिशन ब्लू से जेएससीए स्टेडियम तक जाने के कुछ देर पहले उस रास्ते से कडरू जानेवाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा़.जेएससीए स्टेडियम की ओर जानेवाले वाहनों का रूट भी डायवर्ट होगा. स्टेडियम के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news