भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 61 पदकों के साथ सफर खत्म

    भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 61 पदकों के साथ सफर खत्म

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं. जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं. भारत अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही. भारत का यह सफर पुरुष हॉकी में रजत पदक के साथ खत्म हुआ. वहीं, भारत को मीराबाई चानू ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया था. जिसके बाद पदकों का जीतना चालू रहा और गेम्स के अंत तक भारत ने 61 पदक अपने झोली में कर लिए.  

    भारत को आखिरी पदक हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने दिलाया. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने स्वर्ण जीतने का मौका गंवा दिया और रजत पदक के साथ अपने अभियान को खत्म किया. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को कुल 61 पदक मिले हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news