रुझानों में इंडी गठबंधन को बढ़त, कांग्रेस कर रही अहम बैठक, सीएम हेमंत के 5 कैबिनेट मंत्री चल रहे हैं पीछे

    रुझानों में इंडी गठबंधन को बढ़त, कांग्रेस कर रही अहम बैठक, सीएम हेमंत के 5 कैबिनेट मंत्री चल रहे हैं पीछे

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर 1,211 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य आज तय होना है. वहीं, झामुमो और भाजपा में इस वक्त कांटे की टक्कर चल रही है. फिलहाल झामुमो इस दौड़ में आगे है तो भाजपा पीछे. रुझानों में जेएमएम गठबंधन 47 सीट तो वहीं भाजपा गठबंधन 31 सीटों पर आगे है. वहीं, इंडिया गठबंधन को पहले राउंड में बहुमत मिलने के बाद रांची में कांग्रेस की अहम बैठक जारी है.

    हालांकि, गांडेय विधानसभा सीट पर गांडेय विधायक व हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन 12 हजार मतों से पीछे हैं. साथ ही सीएम हेमंत के कैबिनेट के 4 मंत्री इस वक्त पीछे चल रह हैं. महगामा से झामुमो प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह, पश्चिमी जमशेदपुर से बन्ना गुप्ता, हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी और गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर इस वक्त पीछे चल रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news