बुलेट जब्ती मामले में आयोग की टीम ने पीड़ित परिवार और थानेदार से की पूछताछ ,आगे भी करेगी 

    बुलेट जब्ती मामले में आयोग की टीम ने पीड़ित परिवार और थानेदार से की पूछताछ ,आगे भी करेगी 

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद शहर के जयप्रकाश नगर से बुलेट जब्ती मामले में बुधवार को झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने विक्टिम परिवार और धनबाद थाना के थानेदार से पूछताछ की.  धनबाद चाइल्ड वेलफेयर के चेयरपर्सन उत्तम मुखर्जी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया  कि दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है.  लेकिन परिवार के लोगों ने कहा है कि कुछ अतिरिक्त सूचना वह लोग  देना चाहते हैं, जिसके लिए उन लोगों ने समय लिया है.  जबकि थानेदार ने कहा कि नियम के तहत ही बुलेट को जब्त  किया गया है. 

    थानेदार ने कहा -कोई बदतमीजी नहीं की गई 

     किसी महिला के साथ कोई बदतमीजी नहीं की गई है.  ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के आरोप में ही बुलेट को जब्त किया गया है.  इधर, पीड़ित परिवार ने बुलेट को छुड़ाने के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है.  पीड़ित परिवार ने धनबाद के थानेदार पर बुलेट जब्ती  के दौरान महिला के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया था.  हालांकि आयोग की टीम ने थानेदार से पूछा कि जब बुलेट जब्त  करनी थी तो रात में क्यों गए, दिन में उसे जब्त  किया जा सकता था.  और गए तो महिला जवान साथ में क्यों नहीं थी.  वैसे, आयोग की टीम गुरुवार को फिर पूछताछ करेगी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news