ससुरालवालो ने बहु को जबरन खिलाया जहर, हालत नाजुक, पढ़े पूरी खबर

    ससुरालवालो ने बहु को जबरन खिलाया जहर, हालत  नाजुक, पढ़े पूरी खबर

    लोहरदगा(LOHARDAGA):लोहरदगा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां अरु गांव में ससुराल वालों ने षड़यंत्र के तहत अपनी ही बहु को जबरदस्ती जहर खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया.जिसके बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

    ससुरालवालो ने बहु को जबरन खिलाया जहर

    ये पूरा मामला जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव की है. सुसरालवालों ने रविवार की देर रात लगभग साढ़े 11 बजे इस घटना को अंजाम दिया. जिससे महिला की तबियत बिगड़ने लगी. उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती काराया गया. महिला रजीना खातुन ने अपने ससुराल वाले के विरुद्ध जहर खिलाने के आरोप में थाना केस दर्ज करवाया है.

    गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती काराया गया

    महिला ने बताया कि आये दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में विवाद होता था. जिसमें कई बार अंजुमन इस्लामिया अरु के गणमान्य लोगों की पहल से समझौता भी किया गया था. लेकिन महीने दो महीने के बाद सास ससुर और ननद पहले की तरह ही लड़ाई झगड़ा करने लगते और जान से मारने की धमकी भी देते थे.

    छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में विवाद होता था

    काफी समय बीतने के बाद ससुराल वाले पहले जैसा ही दुर्व्यवहार और मारपीट करने लगे. महिला का फुफेरा भाई फिरोज अंसारी गांव में ही रहता है. जिसने अपनी ममेरी बहन को जहर देने का आरोप लगाते हुए तीन नामजद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए थाना में गुहार लगाई है. पीड़िता की बहन ने बताया कि उसकी बहन रजीना खातून का पति हमीद अंसारी अपनी पहली पत्नी को लेकर एक साल पहले से ही घर से बाहर रह रहा है. जिसके बाद रजीना खातून के साथ उसके सास-ससुर और ननद मारपीट करते थे.

    रिपोर्ट- गौतम लेनिन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news