जमशेदपुर : टायर गोदाम में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली सभी टायर

    जमशेदपुर : टायर गोदाम में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली सभी टायर

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह पुराने टायरों में अचानक आग लग गई. टायर में आग लगने से सभी पुराने टायर धू-धू कर जल कर पूरी तरह से राख हो गए. आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर तत्काल काबू पाया. हालांकि गोदाम के कर्मचारियों की माने तो असामाजिक तत्वों ने पुराने रखें टायरों में आग लगाई. जिससे सभी पुराने रखे टायर जल के राख हो गए. हालांकि अब तक आग लगने से हुए नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है. वहीं पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news