हुसैनाबाद में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में दफनाया, जांच में जुटी पुलिस

    हुसैनाबाद में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में दफनाया, जांच में जुटी पुलिस

    पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपने पत्नी की हत्या कर उसका शव जंगल में दफना दिया. जब इस बात की जानकारी मृतका के परिजनों को हुई तो उन्होंने हुसैनाबाद थाना पहुंच कर इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है.

    बता दें कि, हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नसो जमालपुर के फटहा टोला में रह रहे गोरख भुइयां ने कुछ माह पहले ही एक 20 वर्षीय लड़की रीता कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ अपनी बहन के घर हुसैनाबाद के फ़टिया टोला में रहता था. शादी होने के कुछ दिनों के बाद गोरख और उसकी पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था. इसी बीच गोरख भुइयां ने अपनी पत्नी रीता देवी का हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए उसे जंगल में दफना दिया.  

    वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. हालांकि, उपायुक्त पलामू ने शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में ही करने का आदेश दिया है. इस घटना के बाद से थाना प्रभारी आनंद सिंह घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गए है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news