ब्रेकिंग: गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर बराकर नदी में गिरी, दर्जनों यात्री घायल 

    ब्रेकिंग: गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर बराकर नदी में गिरी, दर्जनों यात्री घायल 

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार रांची से गिरिडीह जा रही बाबा सम्राट बस बराकर नदी में गिर गई है.यह घटना शनिवार की देर शाम की बताई गई है. नदी में तेज धार है. कई लोगों के डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है. रात होने के कारण बचाव कार्य में भी परेशानी आ रही है. फिलहाल घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.  राहत कार्य की शुरुआत कर दी गई है. वहीं सूत्रों के हवाले से फिलहाल चार लोगों की मौत होने की सूचना भी सामने आ रही है लेकिन इसकी प्रशासनिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

    बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे

    खबर मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. मौके पर उपायुक्त एवम पुलिस अधीक्षक गिरिडीह से बात की. साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित इलाज सुनिश्चित कराने को कहा. घटना के बाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता घायलों की सेवा में तत्पर हो गए.

    रिपोर्ट:दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news