गढ़वा में विशेष समुदाय के लोगों ने किया पशु पर जानलेवा हमला,बचाने गये युवकों को भी जमकर पीटा 

    गढ़वा में विशेष समुदाय के लोगों ने किया पशु पर जानलेवा हमला,बचाने गये युवकों को भी जमकर पीटा 

    गढ़वा(GADHWA):गढ़वा शहर के माझीयाओ मोड़ के पास देर रात्रि एक विशेष समुदाय के लोगों ने पशु पर तलवार और बोतल से हमला कर दिया. जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी विशेष समुदाय की भीड़ ने मारपीट किया. जिसके बाद युवक सदर अस्पताल मे भर्ती है और इलाज जारी है. वहीं राष्ट्रीय झंडा तिरंगा के साथ छेड़छाड़ किया गया है.पुलिस ने रात्रि से ही घटना पर नजर बनाई हुई है और मामले की छानबीन मे जुट गई है. 

    पढ़ें पूरा मामला 

    गौरतलब है की गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित हजरत मलंग सह दाता का कल 30 जून को सालाना उर्स कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगो ने मजार पर चादरपोषी के लिए जुलुस निकाला था. उसी जुलुस मे मौजूद कुछ शरारती तत्वों के द्वारा माझीयाओ मोड़ पर खड़ा एक बैल था, जिस पर अचानक तलवार और बोतल से हमला कर जख्मी कर दिया.वंही मौके पर मौजूद युवकों ने जब पशु की चींखने की आवाज सुनी तो देखा की पशु घायल है, उसे इलाज की जरूरत है. वह प्राथमिक इलाज कर ही रहा था की मुस्लिम समुदाय के तीन सौ युवकों ने चार युवकों पर हमला कर दिया.इस घटना मे तीन युवक तो किसी तरह बच निकले, लेकिन एक युवक पर सभी भीड़ झपट पड़े और उसके साथ खूब मारपीट की. 

    पुलिस की ओर से मामले में अब तक कार्रवाई नहीं की गई

      घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत मे आयी और पूरा पुलिस फ़ोर्स भर दिया.पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया.घायल युवकों ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग एक बैल को इक्क्ठा होकर मार रहे थे, जब उसे बचाने गए तो उस  पर हमला कर दिया. इसकी जानकारी पुलिस को दे दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news