पूर्वी सिंहभूम में सौतेले बेटे ने चापड़ से मारकर की मां की हत्या, खुद भी लगाई फांसी, जानिए वजह

    पूर्वी सिंहभूम में सौतेले बेटे ने चापड़ से मारकर की मां की हत्या, खुद भी लगाई फांसी, जानिए वजह

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला से मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मशार करनेवाली दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां घाटशिला थाना क्षेत्र के लेदा गांव में सौतेले बेटे ने चापड़ से मारकर मां की हत्या कर दी है. तो वहीं हत्या के बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली.

    हत्या की वजह का खुलासा नहीं

    हालांकि ये हत्या किस वजह से की गई है. उसका खुलासा नहीं हो पाया है. आपको बता दें कि 36 वर्षीय गोविंद सोरेन ने घर में चावल चुन रही 60 वर्षीय सौतेली मां उला हेम्ब्रम को चापड़ से मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले पर पुलिस फिलहाल जांच कर रही है.

    रिपोर्ट: प्रियंका कुमारी 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news