दुमका: नियोजन नीति के विरोध में निकाला गया मशाल जुलूस, छात्रों ने कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो पूरे राज्य में की जाएगी आर्थिक नाकेबंदी

    दुमका: नियोजन नीति के विरोध में निकाला गया मशाल जुलूस, छात्रों ने कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो पूरे राज्य में की जाएगी आर्थिक नाकेबंदी

    दुमका(DUMKA):  झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन और छात्र समन्वय समिति के बैनर तले 19 अप्रैल को झारखंड बंद की घोषणा की गई है. खतियान आधारित नियोजन नीति की मांग और 60:40 के फार्मूले पर आधारित नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों द्वारा झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. बंद की पूर्व संध्या पर दुमका में छात्र समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया.

    छात्र ईवीएम बटन दबाकर देंगे जवाब

    जानकारी के अनुसार शहर के पोखरा चौक पर काफी संख्या में छात्र एकत्रित हुए, जहां से सभी छात्र मशाल लेकर विवेकानंद चौक पहुंचे. छात्रों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. छात्रों द्वारा कल के बंदी में आम लोगों से सहयोग की अपील की गई. छात्र नेता का कहना है कि इस बंदी को कई सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिला है. कल बंद पूरी तरह सफल रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को गुमराह कर रही है. 60:40 की नियोजन नीति लाकर सरकार बाहरी लोगों को नौकरी देना चाहती है, जिसका विरोध झारखंड के युवा कर रहे हैं. जब तक खतियान आधारित नियोजन नीति लागू नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार छात्रों की मांग को नहीं मानती है तो आने वाले समय में पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी, जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा. सरकार छात्रों पर लाठियां बरसा रही है, इसका जवाब छात्र चुनाव में ईवीएम का बटन दबा कर देगी.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news