धनबाद में सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक शोहदों का आतंक,कॉलेज में हथियार लहराए तो मॉल में की छेड़खानी 

    धनबाद में सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक शोहदों का आतंक,कॉलेज में हथियार लहराए तो मॉल में की छेड़खानी 

    धनबाद(DHANBAD): सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थान, स्कूल कॉलेज में शोहदों का आतंक बढ़ता जा रहा है.हथियार लहराना,किसी को धमकाना अपनी शान समझते हैं .शुक्रवार को घटित दो घटनाएं इसके प्रमाण भी हैं और शोहदों की गतिविधियों के सबूत भी. कुमारधुबी के SHMS इंटर कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने हथियार लहराकर छात्रों में दहशद फैला दी. हथियार लहराने वाले दोनों लड़कों का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है. कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल घटना की सूचना चिरकुंडा पुलिस को दी. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों फरार हो गए .

    कॉलेज के बाहर रोजाना लगता है नशेड़ियों का जमावड़ा

    छात्रों ने पुलिस को बताया कि फॉर्म भरने कॉलेज परिसर में खड़े थे. इसी बीच बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे .बाइक के पीछे बैठा युवक हथियार निकाल कर छात्रों को धमकाने लगा. हल्ला सुनकर छात्र जमा होने लगे तो दोनों भाग गए. छात्रों ने घटना की जानकारी शिक्षक को दी. शिक्षक ने पुलिस को खबर की.  बताया जाता है कि कॉलेज के बाहर रोजाना शाम में नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है. कई बार चिरकुंडा पुलिस को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

     मॉल में युवती के साथ छेड़खानी

    इधर, धनबाद शहर के एक मॉल में दो लड़कों ने एक युवती के साथ छेड़खानी की. विरोध करने पर किशोरी के चाचा की पिटाई कर दी. यह घटना शुक्रवार शाम की है .परिजन व कर्मियों ने मिलकर छेड़खानी के एक आरोपी को धनबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. छेड़खानी करने वाले लड़कों का मनोबल इतना अधिक हो गया है कि मॉल के भीतर किशोरी के परिजनों को धमकाया और बाहर निकाल कर हमला बोल दिया.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news