कतरास के अवैध लकड़ी गोदाम में छापा, जानिए आगे क्या हुआ 

    कतरास के अवैध लकड़ी गोदाम में छापा, जानिए आगे क्या हुआ 

    धनबाद (DHANBAD): कतरास के निचितपुर  के पास वन विभाग की टीम ने एक अवैध लकड़ी गोदाम में सोमवार को छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त किया है. वन विभाग के सहायक वन संरक्षक एक के मंजूल ने बताया कि बिना लाइसेंस के लकड़ी गोदाम चल रहा था. जिसकी सूचना पर छापामारी की गई तो भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद हुई है. 

    बिना लाइसेंस के चल रहा था गोदाम 

    लकड़ी जब्त करने के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है.  वन विभाग के लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस ने मिलकर छापेमारी की.  जानकारी के अनुसार जिस गोदाम में छापामारी हुई है , उसके संचालकों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था लेकिन अब तक लाइसेंस आवंटित नहीं हुआ है फिर भी गोदाम बेधड़क चलाया जा रहा था.

    रिपोर्ट : प्रकाश  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news