अगर आपका भी बिजली बिल है बकाया, तो घर की कट सकती है बिजली, जानिए मामला


दुमका (DUMKA) : दुमका विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में विभाग के उप महाप्रबंधक तकनीकी विभास चंद्र पाल ने बैठक की. बैठक के दौरान राजस्व वृद्धि के उपायों पर चर्चा की गई. निर्णय लिया गया कि 50,000 हजार से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का लाइन काटा जाएगा. बिजली के बिलिंग और वसूली में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता एबी सोरेन के साथ सहायक और कनीय विद्युत अभियंताओं ने भाग लिया.
.jpeg)
जीरो बिलिंग को हर हाल में कम करने का निर्देश
उप महाप्रबंधक ने बिजली बिल वसूली को अधिकतम करने पर जोर देते हुए कहा इसके लिए जरूरी है कि अधिकतम बिलिंग किया जाए. उपभोक्ताओं को समय पर बिल उपलब्ध कराया जाए और त्वरित गति से बिजली बिल की वसूली की जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि जीरो बिलिंग को हर हाल में कम करें. उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि वैसे उपभोक्ता जिनका कम यूनिट का बिलिंग हो रहा है उसके मीटर रीडिंग को चेक किया जाए. लघु उद्योगों और 30 किलोवाट से अधिक खपत वाले हाई वैल्यू उपभोक्ताओं का बिलिंग हर हाल में शत-प्रतिशत किया जाए. 50,000 हजार से अधिक के बकायेदारों से बिजली बिल की वसूली की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे उपभोक्ता अगर बिजली बिल जमा नहीं करते हैं तो बिजली कनेक्शन काट दें. राजस्व संग्रहण के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए.
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
4+