समय बिगड़ता है तो कोई टोटके काम नहीं आते , मुथूट के डकैतों के साथ भी यही हुआ 

    समय बिगड़ता है तो कोई टोटके काम नहीं आते , मुथूट के डकैतों के साथ भी यही हुआ 

    धनबाद (DHANBAD): समय जब बिगड़ता है तो कोई भी टोटके या शगुन काम नहीं आते हैं. सबकुछ बुरा- बुरा ही होता ही. धनसार(धनबाद) के गुंजन ज्वेल्स में डाका कांड के बाद उत्साहित डकैतों का दल जब मुथूट में डाका डालने पहुंचा तो उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ. निकले तो थे दही-चीनी खाकर और नए- नए कपड़े पहन कर, सोचा था सोना लूट कर भाग निकलेंगे, कार पर सवार होकर मौज -मस्ती करते हुए बिहार कूच करेंगे लेकिन हुआ ठीक इसके विपरीत. पुलिस के रिमांड पर लिए गए दो अपराधियों ने स्वीकार किया है कि उन लोगों ने यात्रा बनाने के लिए दही-चीनी का सेवन किया. 

    नए कपड़े पहन सुबह 8:30 बजे ही बैंक पहुंच गए थे अपराधी 
     
    नए कपड़े पहने और 8:30 बजे के आसपास ही मुथूट कार्यालय के सामने पहुंच गए.  इसके पहले उन लोगों ने बैंक मोड़ थाने की रैकी की और अंदाज लगाया कि हो- हल्ला होने पर पुलिस कितनी देर में पहुंच पाती है और बैंक मोड़ पुलिस की घटना के वक्त क्या गतिविधियां रह सकती है. अपराधी शातिर है, इसलिए अंदाज लगा बैठे कि सुबह के समय में पुलिस थोड़ी सुस्त रहती है.  तैयारी करने में थोड़ा वक्त लगता है, यही आकलन उनका गलत साबित हो गया और घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थानेदार डॉ पी के सिंह पैदल ही दौड़ते हुए अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहुंच गए और डकैती की घटना विफल हो गई. भूली का एक मारा भी गया. गिरफ्तार समस्तीपुर के आसिफ उर्फ माया और लखीसराय बड़हिया ,वीरूपुर निवासी राहुल उर्फ मछली उर्फ राघव ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर की सुबह सभी  नए कपड़े पहन कर और  दही-चीनी खाकर निकले थे.

    पुलिस ने खंगाला अपराधियों का इतिहास 
     
    छह दिनों के रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने आसिफ और राहुल के आपराधिक इतिहास को खंगाला.  वारदात के पहले की हर गतिविधि की जानकारी उन्होंने बैंक मोड़ पुलिस को दी.  पूछताछ की मियाद पूरी होने के बाद सोमवार की शाम दोनों को न्यायालय में पेश कर दोबारा जेल भेज दिया गया है.  पूछताछ में आसिफ ने बताया कि वे लोग बेउर जेल में बंद सुबोध सिंह, राजीव सिंह उर्फ पुल्लू और राहुल सिंह उर्फ अन्नू के लिए काम करते है.  पुल्लू ने अपने चचेरे भतीजे रवि रंजन सिंह उर्फ रम्मी उर्फ रमिया के जरिए खबर भेज कर उसे दिल्ली भेजा था.  दिल्ली से वह गिरोह के साथियों के साथ पंजाब सरहिंद बस स्टैंड के दो किलोमीटर दूरी पर स्थित मुथूट फिनकॉर्प लूटने की योजना बना रहे थे.  इसी बीच पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई और पंजाब में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई तो सभी वहां से निकल गए. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news